Noida News (28/06/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर में मेरठ मंडल के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति का आकलन करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास योजनाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि लोक निर्माण विभाग की वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजनाएं तैयार करते समय प्रत्येक लोकसभा और विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों और विकास संबंधी प्राथमिकताओं को योजनाओं में प्रमुख स्थान दिया जाए, ताकि क्षेत्रीय जरूरतों के अनुरूप कार्य किए जा सकें।
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों के अनुमोदन की प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने कहा कि समय पर स्वीकृति मिलने से परियोजनाओं का क्रियान्वयन तेज होगा और आम जनता को विकास कार्यों का लाभ शीघ्र प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित और प्रभावी विकास सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी विभाग बेहतर समन्वय के साथ कार्य करें तथा निर्माण कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, ताकि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।