दादरी विधायक ने देवला गांव में 27 लाख की सीसी सड़क निर्माण का किया शुभारंभ
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (27/06/2026): दादरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम देवला में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। विधायक तेजपाल नागर ने गांव की मुख्य सड़क से प्रेम सिंह नेताजी के आवास होते हुए आर्यव्रत स्कूल तक बनने वाली सीसी सड़क के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस परियोजना पर लगभग 27 लाख रुपये की लागत आएगी।
करीब 238 मीटर लंबी इस सीसी सड़क के निर्माण से गांव के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। विशेष रूप से स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों, स्थानीय निवासियों और राहगीरों को बेहतर एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध होगा। लंबे समय से बेहतर सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों को इस परियोजना से राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ बनाकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। दादरी विधानसभा के प्रत्येक गांव तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है और जनसेवा के संकल्प के साथ क्षेत्र के विकास का अभियान निरंतर जारी रहेगा। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने इस सड़क निर्माण परियोजना की जानकारी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल के माध्यम से भी साझा की।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।