केजरीवाल के घर पहुंची ACB की टीम, AAP लीगल सेल के चीफ सुनील चौधरी ने बताया पूरा मामला
टेन न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली (7 जनवरी 2025): आज दोपहर ACB की 6 सदस्यीय टीम AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर पहुंच गई। ACB की टीम अरविंद केजरीवाल के द्वारा बीजेपी पर उनके विधायकों को खरीदने के लगाए गए आरोपों के बारे में पूछताछ करेगी। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के लीगल सेल के चीफ सुनील चौधरी ने टेन न्यूज से बातचीत में पूरा मामला बताया।
सुनील चौधरी ने टेन न्यूज से बातचीत में बताया कि पिछले 45 मिनट से एसीबी की 6 सदस्यीय टीम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर है। उनका मकसद केवल देश को दिखाना है कि केजरीवाल के घर पर एसीबी की टीम पहुंची है। उनके पास किसी तरह का कोई आदेश , नोटिस, या स्टेटमेंट नहीं है। हालांकि उन्होंने अभी घर के अंदर प्रवेश नहीं किया है।
सुनिल चौधरी ने कहा कि हमने उनसे लीगल आदेश की कॉपी की मांग की है लेकिन उनके पास कुछ नहीं है। हमने उनसे पूछा कि आप क्यों आए है तो वो बता नहीं पा रहे है। वे लोग बस लगातार फोन पर बात कर रहे हैं, जिन्होंने भेजा है उनसे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ और सिर्फ भाजपा और LG के षडयंत्र का हिस्सा है और नया इश्यू बनाने की कोशिश की जा रही है।
गौरतलब है कि 06 फरवरी को AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया था कि बीजेपी नेता उनके प्रत्याशियों को 15 करोड़ का प्रलोभन दे रहे हैं।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।