Noida में कोचिंग संस्थानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 3 दिन में दर्जनों सेंटरों पर गिरी गाज

टेन न्यूज नेटवर्क

NOIDA News (25 जून 2026): गौतमबुद्धनगर में विद्यार्थियों की सुरक्षा और कोचिंग संस्थानों में निर्धारित मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन का विशेष निरीक्षण अभियान लगातार जारी है। तीन दिनों के भीतर 92 कोचिंग संस्थानों की जांच में 13 संस्थानों को सील कर दिया गया है, जबकि 26 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 26 कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण किया गया। इनमें सेक्टर-2 के पांच, सेक्टर-9 के दो, सेक्टर-12 के दो, सेक्टर-62 के छह, दादरी कस्बे के चार तथा अल्फा कमर्शियल बेल्ट के सात कोचिंग संस्थान शामिल रहे।

जिला विद्यालय निरीक्षक के अनुसार निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेख (Documents), वैध पंजीकरण (Registration), अग्नि सुरक्षा (Fire Safety) और भवन सुरक्षा (Building Safety) मानकों का पालन नहीं पाए जाने पर दो कोचिंग संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया, जबकि आठ अन्य संस्थानों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने सभी कोचिंग संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे शासन द्वारा निर्धारित सभी नियमों, आवश्यक अनुमतियों और सुरक्षा मानकों का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करें। भविष्य में निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर बिना पूर्व सूचना के सीलिंग, संचालन पर प्रतिबंध तथा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी के नेतृत्व में चल रहा यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिना वैध पंजीकरण या सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित और मानक आधारित शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।