सीएम योगी के निर्देश: किसानों को समय पर मिले बीज-उर्वरक, सूखे से निपटने की तैयारियां तेज
टेन न्यूज नेटवर्क
Uttar Pradesh News (24/06/2026): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) शाखा के अंतर्गत आने वाले विभागों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को खेती-किसानी से जुड़े सभी कार्य मिशन मोड में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बदलते मौसम और वर्षा के अनिश्चित स्वरूप को देखते हुए प्रदेश के प्रत्येक जिले को पहले से तैयार रहना होगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप अग्रिम कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक और अन्य आवश्यक कृषि संसाधन उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रत्येक जिले में बीज का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए तथा वितरण व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
बैठक में उर्वरकों की उपलब्धता एवं आपूर्ति व्यवस्था की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद की समयबद्ध आपूर्ति हर हाल में सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं कृत्रिम कमी पैदा करने, जमाखोरी या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध हो सके।

सिंचाई व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सिंचाई एवं लघु सिंचाई विभाग को नहरों का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिंचाई का पानी अंतिम छोर तक पहुंचे तथा जिन क्षेत्रों में सिंचाई की सुविधा सीमित है, वहां विशेष कार्ययोजना बनाकर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ किया जाए, जिससे कृषि कार्य प्रभावित न हो। मुख्यमंत्री योगी ने संभावित सूखे की स्थिति से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां करने पर भी जोर दिया। उन्होंने पशुओं के लिए चारा, पेयजल एवं चिकित्सा सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर जल संरक्षण, तालाबों के पुनर्जीवन तथा पेयजल स्रोतों के संरक्षण को जनभागीदारी के साथ अभियान के रूप में संचालित करने पर विशेष बल दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से कहा कि कृषि क्षेत्र से जुड़े सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसानों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और किसी भी प्राकृतिक चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।