अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति का पुतला फूंका
टेन न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली (06 फरवरी, 2025): अमेरिका द्वारा भारत भेजे गए अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर देश में राजनीति तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस ने आज जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और जवाब मांगने के लिए सड़कों पर उतरे।
दिल्ली में हुए इस प्रदर्शन में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया और सरकार से इस मामले पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की। युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि सरकार को देश की सुरक्षा और नागरिकों के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। इस मुद्दे पर विपक्ष लगातार सरकार को घेरने की कोशिश कर रहा है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।