आम्रपाली गोल्फ होम्स की 16वीं मंजिल से गिरकर 19 वर्षीय युवती की मौत

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (22/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में 19 वर्षीय युवती की 16वीं मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिसरख थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून को थाना बिसरख पर सूचना प्राप्त हुई कि आम्रपाली गोल्फ होम्स सोसाइटी में एक महिला की 16वीं मंजिल से गिर जाने के कारण मृत्यु हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

आगे पुलिस ने बताया कि मृतका की पहचान तनिष्का तोमर पुत्री आरेन्द्र सिंह तोमर, उम्र लगभग 19 वर्ष, के रूप में हुई है। घटना के समय परिजन मौके पर मौजूद थे। पुलिस द्वारा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।