IBA अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया सामूहिक योगाभ्यास

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (21/06/2026): 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर नोएडा में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA), गौतमबुद्ध नगर के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने सहभागिता करते हुए योग को स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार बताया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप, दादरी विधायक तेजपाल नागर, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेंद्र भाटी, जिलाधिकारी मेधा रूपम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की एसीईओ प्रेरणा सिंह, ओएसडी अभिषेक पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, भाजपा ग्रेटर नोएडा अध्यक्ष अर्पित तिवारी, मुख्य विकास अधिकारी भालचंद्र त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं सैकड़ों योग साधक मौजूद रहे।

इस अवसर पर अमित उपाध्याय ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो स्वस्थ तन, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग अपनाने का संकल्प लिया और “योग अपनाएं, निरोग रहें” का संदेश दिया।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।