अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IEA के योगाभ्यास में 100 से अधिक उद्यमी शामिल
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/06/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) ने लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों, महिलाओं और बच्चों के बीच योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम में भारतीय योग संस्थान के अनुभवी प्रशिक्षक जितेंद्र भाटी, सीमा गुप्ता और एम.पी. शुक्ला ने उद्यमियों, महिलाओं एवं बच्चों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। साथ ही योग के महत्व और उसके शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर एमएसएमई कार्यालय, ओखला के निदेशक डॉ. आर.के. भारती मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ IEA के पूर्व अध्यक्ष पी.के. तिवारी और मनोज सिंघल ने मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. भारती तथा लॉयड इंस्टीट्यूट के सहायक निदेशक डॉ. एस.पी. द्विवेदी के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्वागत संबोधन में डॉ. एस.पी. द्विवेदी ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर से ही स्वस्थ व्यवसाय का निर्माण संभव है।”

मुख्य अतिथि डॉ. आर.के. भारती ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी उद्यमियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में लगभग 100 उद्यमियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। योगाभ्यास के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पी.एस. मुखर्जी, हरिकेश पांडेय, ममता वशिष्ठ और प्रज्ञा चौधरी को डॉ. आर.के. भारती एवं डॉ. एस.पी. द्विवेदी द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। वहीं, योग प्रशिक्षण में विशेष योगदान के लिए भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षकों जितेंद्र भाटी, सीमा गुप्ता और एम.पी. शुक्ला को स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में अनिल शुक्ला ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का आधार है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ती है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने नियमित रूप से योग करने का संकल्प लिया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।