अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ बील अकबरपुर, गीता पंडित रहीं मुख्य अतिथि
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/06/2026): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भाजपा दादरी देहात मंडल की ओर से बील अकबरपुर गांव स्थित आर.के. चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन गीता पंडित मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
योग प्रशिक्षक चमन भाटी ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग आज वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है। योग भारत की सनातन संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरी दुनिया को स्वास्थ्य, संतुलन और आत्मिक शांति का मार्ग दिखाया है।

कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, जागरूक एवं आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया गया।
इस अवसर पर भाजपा दादरी देहात मंडल के पूर्व अध्यक्ष संजय भाटी, मंडल अध्यक्ष भिकारी सिंह, प्रभारी मुकेश चौहान, मंडल महामंत्री रामेंद्र भाटी, नरेंद्र शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष मनीष भाटी (बीडीसी, कठेहरा), जयवीर सिंह, एडवोकेट श्रीपाल कोट, सुमित भाटी, मंडल मंत्री सुखविंदर भाटी, राजकुमार शर्मा, मंडल आईटी संयोजक सत्येंद्र सिंह सहित मंडल पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संयोजन भाजपा दादरी देहात मंडल के उपाध्यक्ष एवं बीडीसी सदस्य मनीष भाटी (कठेहरा) ने किया।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।