योग दिवस पर NANHAK फाउंडेशन के योग शिविर में 80 बच्चों ने किया योगाभ्यास
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (21/06/2026): 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर NANHAK फाउंडेशन ने इटा-1, ग्रेटर नोएडा स्थित अपने सेंटर पर योग शिविर का आयोजन किया। ‘सेहत सर्वोपरि’ के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 80 बच्चों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम में दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा की चेयरपर्सन कंचन कुमारी, प्रज्ञा IAS अकादमी की मैनेजिंग डायरेक्टर आरती शर्मा, डॉ. अजय, सत्य प्रकाश गर्ग, पूनम, ग्रेनो न्यूज़ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार रोहित प्रियदर्शन तथा योगाचार्य एवं फाउंडेशन की अध्यक्ष साधना सिंहा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कंचन कुमारी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि योग को प्रतिदिन थोड़े समय के लिए भी जीवन का हिस्सा बनाया जाए तो इसके दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। वहीं आरती शर्मा ने बच्चों को नियमित पढ़ाई, पौष्टिक भोजन और खेलकूद के महत्व के बारे में प्रेरित किया।
करीब डेढ़ घंटे तक चले इस योग शिविर में बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न योगासन और प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया।
अंत में फाउंडेशन की अध्यक्ष साधना सिंहा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।