कम तेल, बेहतर सेहत: भाजपा महिला मोर्चा ने महिलाओं को किया जागरूक

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (20/06/2026): भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, गौतमबुद्ध नगर द्वारा शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में “मेरा संकल्प, कम तेल-कम ईंधन, स्वस्थ परिवार” अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रजनी तोमर ने की। कार्यक्रम की संयोजिका संगीता रावल एवं सह-संयोजिका तथा जिला मीडिया प्रभारी ज्योति सिंह रहीं। इस अवसर पर जिले के सभी 11 मंडलों की महिला मंडल अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दादरी विधानसभा अध्यक्ष गीता पंडित तथा भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र भाटी रहे। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप कम तेल और कम ईंधन के उपयोग के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया।

संगोष्ठी में महिलाओं को कम तेल में पौष्टिक भोजन बनाने, मोटे अनाज (मिलेट्स), सलाद एवं संतुलित आहार को दैनिक जीवन में शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर और मोमोज से दूरी बनाकर पौष्टिक भोजन अपनाने से परिवार स्वस्थ रहेगा और आने वाली पीढ़ी भी बेहतर जीवनशैली की ओर अग्रसर होगी। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का भी संकल्प लिया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।