शारदा विश्वविद्यालय में धूमधाम से मनाया पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/06/2026): शारदा विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के द्वारा पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम में 300 से अधिक विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों, विभिन्न स्कूलों के डीन तथा अतिथियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, कला, साहित्य, परंपराओं और ऐतिहासिक महत्व को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन समारोह के साथ हुआ। इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) प्रमोद कुमार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत की सांस्कृतिक विविधता को संरक्षित करने तथा राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ बनाने में ऐसे आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला।
अपने संबोधन में प्रो. (डॉ.) सिबाराम खारा, कुलपति, शारदा विश्वविद्यालय ने साहित्य, कला, शिक्षा और स्वतंत्रता आंदोलन में पश्चिम बंगाल के महत्वपूर्ण योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा विविध परंपराओं के माध्यम से राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया।
इस अवसर पर प्रो-चांसलर वाई.के. गुप्ता की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने सभी को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की शारदा विश्वविद्यालय में आयोजित पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस समारोह ने राज्य की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को सम्मानित करते हुए भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम में बंगाल की सांस्कृतिक छटा को दर्शाने वाली विभिन्न प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें बंगाली लोक नृत्य, रवीन्द्र संगीत, रवीन्द्र नृत्य, वाद्य संगीत प्रस्तुतियां तथा काव्य पाठ शामिल थे, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा इसके अतिरिक्त पश्चिम बंगाल के इतिहास, भूगोल, संस्कृति एवं उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष प्रस्तुति तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विश्वविद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने तथा “विविधता में एकता” की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का समापन डॉ. शांति नारायणन, एसोसिएट डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन, संकाय सदस्यों, कलाकारों, स्वयंसेवकों एवं सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।