प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (20/06/2026): उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण विभाग के राज्य मंत्री एवं गौतमबुद्ध नगर के प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कानून व्यवस्था, राजस्व एवं मुख्यमंत्री विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, विकास कार्यों में तेजी लाने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने राजस्व विभाग को आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र सहित सभी सेवाओं को पारदर्शी, सरल और समयबद्ध बनाने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान आयुष्मान भारत योजना, गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, एम्बुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य संस्थानों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मंत्री ने पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का अधिकतम लाभ पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
कृषि एवं सहकारिता विभाग की समीक्षा में किसानों के लिए उर्वरक और गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा सिंचाई विभाग को नहरों के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए गए। वहीं लोक निर्माण विभाग को सड़क निर्माण, मरम्मत और चौड़ीकरण कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने को कहा गया।

बैठक में जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, उद्योग, शिक्षा, पशुपालन, वन, प्रधानमंत्री आवास योजना, पर्यटन और जिला पूर्ति विभाग सहित कई योजनाओं की भी समीक्षा की गई। उद्योग विभाग को निवेश संबंधी एमओयू को शीघ्र धरातल पर उतारने और रोजगार सृजन को गति देने के निर्देश दिए गए।
कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को जनपद में शांति, सुरक्षा और महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के लिए सुरक्षित वातावरण सबसे जरूरी है।
बैठक में गौतमबुद्ध नगर सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह, जिलाधिकारी मेधा रूपम, एसीईओ ग्रेटर नोएडा सुनील कुमार सिंह, एसीईओ नोएडा वंदना त्रिपाठी, ज्वाइंट सीपी राजीव नारायण मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।