नई दिल्ली (06 फ़रवरी 2025): दिल्ली विधानसभा चुनाव के तहत कल मतदान संपन्न हुआ, जिसमें कुल 60.42% वोटिंग दर्ज की गई। चुनाव आयोग द्वारा रात 11:30 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत में भिन्नता रही। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में सबसे अधिक 66.25% मतदान हुआ, जबकि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम 56.16% वोटिंग दर्ज की गई। पूर्वी दिल्ली (62.37%), शाहदरा (63.91%), और उत्तर-पश्चिमी दिल्ली (60.7%) में मतदान प्रतिशत अच्छा रहा, जबकि नई दिल्ली (57.13%), दक्षिणी दिल्ली (58.16%), और पश्चिमी दिल्ली (60.76%) में अपेक्षाकृत कम वोटिंग हुई।
अब सबकी नजरें 8 फरवरी पर टिकी हैं, जब 699 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। इस चुनाव में नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा जैसी हॉट सीटों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मतदान के बाद सभी EVM मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है ताकि निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित की जा सके। अब दिल्लीवासियों को इंतजार है कि 8 फरवरी को किसे सत्ता की कुर्सी मिलेगी और कौन जनता का विश्वास जीतने में सफल होगा।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टिप्पणियाँ बंद हैं।