ग्रेटर नोएडा में पड़ोसी बना कातिल, रॉयल सिटी में 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (19/06/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र स्थित रॉयल सिटी, ग्राम अच्छेजा छपरौला में 50 वर्षीय एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान जीवन किशोर उर्फ जीवन यादव के रूप में हुई है। वह मूल रूप से फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज के निवासी थे और वर्तमान में रॉयल सिटी में रह रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही थाना बादलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जीवन यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के मामले में मृतक के पड़ोसी विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की का नाम सामने आया है। घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि 18 जून की रात थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि रॉयल सिटी, ग्राम अच्छेजा छपरौला निवासी जीवन यादव को गोली लगी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में विशाल कश्यप और उसके साथी विक्की का नाम प्रकाश में आया है। विशाल मृतक का पड़ोसी और परिचित बताया जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की हर पहलू से गहन जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।