सीएम डैशबोर्ड समीक्षा में सख्त हुए CDO, लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (19/06/2026): गौतमबुद्ध नगर के मुख्य विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड, विकास प्राथमिकता कार्यक्रमों और विभिन्न सरकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैमिली आईडी, आधार सीडिंग, पीएम सूर्य घर योजना, निर्माण कार्यों, सीएमआईएस पोर्टल, जीरो पॉवर्टी अभियान और ई-ऑफिस समेत कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

बैठक में सीडीओ ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के अधिकाधिक प्रचार-प्रसार और पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखते हुए उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश भी दिए।

सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प कार्यों और विद्यालय निरीक्षण की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कमियों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सीएम डैशबोर्ड पर जनपद की रैंकिंग की शासन स्तर पर लगातार समीक्षा होती है, इसलिए सभी विभाग अपने प्रदर्शन में सुधार लाएं।

बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उनके स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्यों में लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।