नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पहली कार्गो फ्लाइट पर बोले विधायक धीरेंद्र सिंह, विकास को लगी नई उड़ान
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (17/06/2026): जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने कार्गो सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली कार्गो फ्लाइट का सफल संचालन किया। इस अवसर पर पंजाब के पठानकोट से ताज़ी लीची एयरपोर्ट पहुंची, जिसे आगे चेन्नई भेजा गया। इसके साथ ही विभिन्न औद्योगिक, इलेक्ट्रॉनिक और व्यावसायिक सामानों का भी सफलतापूर्वक कार्गो परिवहन किया गया।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि को उत्तर प्रदेश के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि एयरपोर्ट पर कार्गो सेवाओं की शुरुआत से पश्चिमी उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से सीधा जुड़ाव मिलेगा। इससे क्षेत्र में व्यापार, उद्योग और कृषि क्षेत्र को नई गति प्राप्त होगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की परिकल्पना के अनुरूप नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कार्गो एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण शुरुआत है। इससे स्थानीय उद्योगों को आवश्यक कच्चा माल, कल-पुर्जे और अन्य सामान कम समय में उपलब्ध हो सकेंगे, जिससे उत्पादन क्षमता और औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
विधायक ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट कार्गो संचालन के क्षेत्र में देश के प्रमुख केंद्रों में शामिल होगा। किसानों को भी इसका प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा, क्योंकि वे अपने कृषि एवं बागवानी उत्पादों को देश के विभिन्न हिस्सों और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक तेजी से पहुंचा सकेंगे।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर इस उपलब्धि की जानकारी साझा करते हुए जनपदवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पहल उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।