पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर दादरी में लगी विकास यात्रा प्रदर्शनी, MLA तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (17/06/2026): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा दादरी के श्री अग्रसेन आदर्श इंटर कॉलेज में विशेष चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन दादरी विधायक तेजपाल नागर और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं, डिजिटल परिवर्तन, आधारभूत संरचना के विस्तार, आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा गरीब कल्याण से जुड़े प्रमुख पहलुओं को चित्रों और जानकारियों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।
इस अवसर पर विधायक तेजपाल नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि बीते 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने ऐसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका सीधा लाभ देश के आम नागरिकों तक पहुंचा है और इससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य नागरिकों को केंद्र सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों से अवगत कराना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनसेवा के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यह प्रदर्शनी विशेष रूप से युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया और विकास यात्रा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी।
‘12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के’ अभियान के जिला संयोजक सत्येंद्र नागर ने बताया कि यह प्रदर्शनी 17 जून से 20 जून तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी। उन्होंने लोगों से परिवार सहित प्रदर्शनी देखने का आग्रह करते हुए कहा कि यहां प्रदर्शित जानकारियां देश के विकास और परिवर्तन की यात्रा को समझने का अवसर प्रदान करेंगी। कार्यक्रम के आयोजन की जिम्मेदारी भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन बंसल को संयोजक तथा देवेंद्र बैंसला को सह-संयोजक के रूप में सौंपी गई है।
भाजपा के मीडिया प्रभारी करमबीर आर्य के अनुसार कार्यक्रम में दादरी चेयरपर्सन गीता पंडित, जिला उपाध्यक्ष सर्वजीत नागर, अरुण प्रधान, जिला कोषाध्यक्ष अश्विनी गोयल, मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, सभासद पीयूष गर्ग, केशव गोयल, रामनिवास विधूड़ी, संजय शर्मा, पुनीत गर्ग, संगीता रावल, राजकुमारी शर्मा, विनोद प्रजापति, नगर महामंत्री अभिषेक कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।