जेवर एयरपोर्ट बना विकास का नया द्वार, विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के योगदान को सराहा
टेन न्यूज नेटवर्क
Jewar News (16/05/2026): जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश सरकार की एक ऐसी महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है, जो आने वाले समय में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास को नई गति देगी। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक प्रगति का मजबूत आधार बनने जा रहा है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने किसानों के साथ एयरपोर्ट से हुई विशेष यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि इस परियोजना को साकार करने में किसानों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि किसानों ने प्रदेश के विकास के लिए अपनी भूमि देकर एक बड़ा योगदान दिया है, जिसके परिणामस्वरूप आज यह महत्वाकांक्षी परियोजना धरातल पर दिखाई दे रही है।
आगे विधायक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि एयरपोर्ट के संचालन से आसपास के जिलों के लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों को अब लंबी दूरी तय कर अन्य शहरों के एयरपोर्ट नहीं जाना पड़ेगा। कई यात्रियों ने भी कम समय में एयरपोर्ट पहुंचने की सुविधा को क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है।
जेवर विधायक ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किसानों को दिए गए सम्मान और आत्मीय व्यवहार की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने किसानों के योगदान को जिस सम्मान के साथ स्वीकार किया है, वह प्रदेश सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाता है।
जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े सभी संस्थानों और अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों और निरंतर मेहनत के कारण यह सपना साकार हो पाया है। उन्होंने आशा जताई कि आने वाले वर्षों में यह क्षेत्र रोजगार, निवेश और विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा तथा यहां का प्रत्येक परिवार समृद्धि और खुशहाली की नई कहानी लिखेगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।