बीटा-1 आरडब्ल्यूए की मासिक बैठक में लिए गए सुरक्षा और विकास को लेकर बड़े फैसले

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (14/06/2026): आरडब्ल्यूए बीटा-1, ग्रेटर नोएडा की मासिक समीक्षा बैठक रविवार को सेक्टर बीटा-1 स्थित सामुदायिक केंद्र में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संगीता शर्मा ने की, जबकि संचालन महासचिव हरेन्द्र भाटी ने किया। बैठक में सेक्टर के विकास, सुरक्षा और नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। तय किया गया कि सेक्टर बीटा-1 की चारदीवारी निर्माण की मांग को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को रिमाइंडर मांग-पत्र सौंपा जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सेक्टर के उन स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जहां अभी तक कैमरे स्थापित नहीं हो सके हैं। इनमें 24 मीटर रोड, प्रमुख चौराहे और विभिन्न प्रवेश द्वार शामिल हैं। बैठक में सेक्टर बीटा-1 के गेट नंबर-1 के निर्माण एवं उसके सौंदर्यीकरण का भी निर्णय लिया गया। इसके अलावा, इस संबंध में सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन के लिए विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) नरेंद्र भाटी से मुलाकात करने पर भी सहमति बनी।

आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने बताया कि सेक्टर स्थित विश्व भारती स्कूल के पास अधूरा शौचालय जल्द पूर्ण कराने के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जाएगा। वहीं, विश्व भारती स्कूल और सिग्मा सोसाइटी के बीच खाली पड़ी भूमि की सफाई और वहां तार फेंसिंग कराने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से वार्ता की जाएगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सेक्टर के सभी पार्कों में सूचना पट्ट लगाए जाएंगे तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने के लिए प्राधिकरण के संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

इस अवसर पर संरक्षक शीतला प्रसाद, देवी शरण शर्मा, अध्यक्ष संगीता शर्मा, महासचिव हरेन्द्र भाटी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट विपिन भाटी, उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, सचिव ओम प्रकाश शर्मा, मनोज गर्ग, जयपाल चौधरी, रामबीर सिंह (सलाहकार), सुनील भाटी, सिद्धार्थ सिंह, विजय गुप्ता, विनय गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, अनवर हुसैन, राजेन्द्र सिंह, गुरुचरण सिंह, राहुल अग्रवाल, विद्या ओम और सुरेन्द्र कुमार सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।