Greater Noida News (14/06/2026): ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख क्षेत्र में शनिवार को एक 20 वर्षीय युवक की अचानक मौत से शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक नियमित वर्कआउट के बाद जिम से बाहर निकला था, तभी उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह नाले की दीवार के पास गिर पड़ा। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पहचान शरद कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी थे और नौकरी के सिलसिले में बिसरख गांव में किराये पर रह रहे थे। शरद गौर सिटी मॉल स्थित एक हेयर सैलून में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। रोजाना की तरह शनिवार को भी वह व्यायाम करने जिम गए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वर्कआउट समाप्त करने के बाद जैसे ही शरद जिम से बाहर निकले, उन्हें अचानक चक्कर आया और वह संतुलन खोकर नाले की दीवार के पास गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बिना देर किए उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण हार्ट अटैक होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता चिकित्सकीय जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। युवा उम्र में हुई इस असामयिक मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में कम उम्र के लोगों में बढ़ते हृदय संबंधी मामलों को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।