जिले में इलेक्ट्रिक बसों का शुभारंभ, डीडी आरडब्ल्यूए ने सीएम योगी का जताया आभार
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (12/06/2026): गौतमबुद्ध नगर में इलेक्ट्रिक बस सेवा के शुभारंभ का स्वागत करते हुए डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने इसे जिले के सार्वजनिक परिवहन के लिए एक ऐतिहासिक पहल बताया। फेडरेशन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सही समय पर इलेक्ट्रिक बसों की शुरुआत से लाखों क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए बसों में डीटीसी की तर्ज पर मासिक पास और नोएडा-ग्रेटर नोएडा के प्रमुख शिक्षण संस्थानों को जोड़ने वाली यूनिवर्सिटी स्पेशल बस सेवा शुरू करने की मांग भी की।
सिटी बसों के लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी मेघा रूपम (आईएएस), नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी कृष्ण करुणेश तथा अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी सतीश पाल को डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की टीम ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह (स्वतंत्र प्रभार) का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने सही समय पर इलेक्ट्रिक बसों का चयन कर क्षेत्रवासियों को सार्वजनिक परिवहन की महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके लिए हम आपका हृदय से धन्यवाद करते हैं और आशा करते हैं कि भविष्य में भी जनपद गौतमबुद्ध नगर के निवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए इसी प्रकार संवेदनशीलता के साथ कार्य करते रहेंगे।
फेडरेशन ने इस ऐतिहासिक अवसर पर छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए मांग की कि इलेक्ट्रिक बसों में दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की तर्ज पर मासिक पास की व्यवस्था लागू की जाए, ताकि विद्यार्थियों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा मिल सके। साथ ही सेक्टर-62 स्थित जेएसएस इंजीनियरिंग कॉलेज से होते हुए एमिटी यूनिवर्सिटी तथा ग्रेटर नोएडा के सभी प्रमुख शिक्षण संस्थानों को जोड़ने के लिए विशेष “यूनिवर्सिटी बस सेवा” शुरू की जाए।

इस अवसर पर डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन की ओर से अध्यक्ष एन.पी. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव कुमार, उपाध्यक्ष अनिल खन्ना, उपाध्यक्ष अनिल सिंह, सुभाष चौहान सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। डीडी आरडब्ल्यूए फेडरेशन ने विश्वास व्यक्त किया कि इलेक्ट्रिक बस सेवा से जिले की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी और विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों तथा आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।