ग्रेटर नोएडा डीसीपी ने सुनीं RWA-AOA पदाधिकारियों की समस्याएं, समाधान पर दिया जोर
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (11/06/2026): पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी ग्रेटर नोएडा जोन डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने विभिन्न सेक्टरों की आरडब्ल्यूए (RWA) और एओए (AOA) के पदाधिकारियों के साथ बुधवार को एक गोष्ठी आयोजित कर स्थानीय नागरिक समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी में सेक्टरों और आवासीय क्षेत्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। डीसीपी ने सोसाइटियों और आसपास के क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने मकान मालिकों को किराएदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के प्रति जागरूक करने और सभी सेक्टरों में संचालित पीजी (PG) का सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
डीसीपी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सोसाइटियों एवं सेक्टरों के आसपास स्थित सुनसान और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर वहां नियमित गश्त और पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों में नए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
उन्होंने आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा जोन संतोष कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त-1 राधा रमण सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त-2 प्रशाली गंगवार तथा आरडब्ल्यूए/एओए के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।