Noida News (10/06/2026): इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के चैप्टर कार्यालय में IIA Young Entrepreneurs Corp (IYC) ने Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल पर उत्पादों की बिक्री और उससे जुड़े व्यवसायिक अवसरों को समझने के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य उद्यमियों को सरकारी ई-मार्केटप्लेस के माध्यम से उपलब्ध संभावनाओं और सरकारी खरीद प्रक्रिया से जोड़ना था।
चैप्टर चेयरमैन सरबजीत सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का संचालन कपिल कलकल ने किया। कार्यशाला की मुख्य वक्ता मोहिनी भारद्वाज (ट्विन टेक इंडिया) रहीं। उनके साथ मोनी शर्मा ने GeM पोर्टल पर पंजीकरण, उत्पादों की लिस्टिंग, निविदाओं में भागीदारी, ऑर्डर प्राप्त करने की प्रक्रिया और सरकारी खरीद प्रणाली से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
वक्ताओं ने उद्यमियों को बताया कि GeM पोर्टल के माध्यम से छोटे और मध्यम उद्योग भी सरकारी विभागों तक आसानी से पहुंच बना सकते हैं तथा अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रभावी उपयोग कर नए बाजारों और अवसरों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर चैप्टर के पदाधिकारियों में सरबजीत सिंह, अमित शर्मा, जे.सी. राणा और राकेश बंसल उपस्थित रहे। वहीं IYC के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए कार्यशाला से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
कार्यशाला को उपस्थित उद्यमियों ने अत्यंत ज्ञानवर्धक और उपयोगी बताया। प्रतिभागियों का मानना रहा कि GeM पोर्टल सरकारी खरीद प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने और व्यवसाय को नई दिशा देने का प्रभावी माध्यम बन सकता है। कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं एवं सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।