नकारात्मक शक्तियां बढ़ीं तो शिक्षा और शोध होंगे प्रभावित: सीएम योगी

टेन न्यूज नेटवर्क

Lucknow News (09/06/2026): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जब भी समाज में नकारात्मक और विध्वंसकारी शक्तियों का प्रभाव बढ़ता है, तब सबसे पहले शिक्षा, अनुसंधान और सांस्कृतिक संस्थान प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि इतिहास इस बात का साक्षी है कि ऐसी शक्तियां हमेशा ज्ञान, तप और विकास के केंद्रों को कमजोर करने का प्रयास करती रही हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि रामायण काल में भी असुर प्रवृत्तियों ने ऋषि-मुनियों के आश्रमों और यज्ञ स्थलों में बाधा डालने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि महर्षि विश्वामित्र ने अपने यज्ञ की रक्षा के लिए भगवान राम को साथ लिया था, जहां ताड़का, मारीच और सुबाहु जैसी दुष्ट शक्तियों का सामना करना पड़ा। यह संघर्ष केवल व्यक्तियों के बीच नहीं, बल्कि सकारात्मक और नकारात्मक विचारों के बीच था।

सीएम योगी कहा कि समाज को उन तत्वों से सतर्क रहना चाहिए जो विकास, शिक्षा और ज्ञान की प्रक्रिया को बाधित करने का प्रयास करते हैं। जब ऐसी शक्तियों को बढ़ावा मिलता है, तो शिक्षा और शोध के केंद्र प्रभावित होते हैं तथा सामाजिक व्यवस्था भी कमजोर पड़ने लगती है।

मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में महाभारत के प्रसंगों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि गलत संगति और भ्रामक सलाह किसी भी व्यवस्था को नुकसान पहुंचा सकती है। इतिहास और धर्मग्रंथों के उदाहरण बताते हैं कि जब नेतृत्व नकारात्मक प्रभावों के अधीन हो जाता है, तो उसके दूरगामी परिणाम पूरे समाज को भुगतने पड़ते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सकारात्मक सोच, सुशासन और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के माध्यम से ही समाज को प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सकता है। मुख्यमंत्री ने लोगों से राष्ट्र निर्माण, शिक्षा और सामाजिक समरसता को मजबूत करने वाली शक्तियों का समर्थन करने तथा विभाजनकारी और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रहने का आह्वान किया।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।