Noida News(09/06/2026): नवीन ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Noida Authority) ने जनगणना 2027 के कार्यों में अपेक्षित प्रगति न होने पर सख्त रुख अपनाया है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं नोडल जनगणना अधिकारी वंदना त्रिपाठी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में निर्देश दिए गए हैं कि सामान्य सेक्टरों में जनगणना का कार्य 10 जून 2026 तक तथा अधिसूचित सेक्टरों के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्य 12 जून 2026 तक हर हाल में पूरा किया जाए।
कार्यालय आदेश के अनुसार, वरिष्ठ प्रबंधकों द्वारा पोर्टल पर अपलोड की जा रही दैनिक प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा में पाया गया कि अधिकांश सुपरवाइजरों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है। 6 और 7 जून की ऑनलाइन रिपोर्ट में कई क्षेत्रों में डेटा फीडिंग शून्य अथवा अत्यंत कम दर्ज की गई, जबकि जमीनी स्तर पर कार्य किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। इसके बावजूद संबंधित आंकड़े समय पर पोर्टल पर अपलोड नहीं किए जाने से प्रगति प्रभावित हो रही है।
स्थिति की समीक्षा के बाद प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि जिन वरिष्ठ प्रबंधकों के अधीन ऐसे सुपरवाइजर कार्यरत हैं, उन्हें प्रतिदिन शाम 6 बजे अपर जिलाधिकारी अथवा विशेष कार्याधिकारी (चार्ज अधिकारी) के समक्ष उपस्थित होकर धीमी प्रगति के कारणों का स्पष्टीकरण देना होगा। इसके साथ ही संबंधित वर्ग सर्किल को भी बैठक में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि वास्तविक स्थिति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
नोएडा प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।