जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रागणकों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने किया सम्मानित
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (08/06/2026): जनगणना 2027 के तहत निर्धारित समय से पहले अपना कार्य सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रागणकों एवं उनके सुपरवाइजरों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सम्मानित किया। प्राधिकरण के एसीईओ एवं जनगणना नोडल अधिकारी सुमित यादव तथा ओएसडी एवं चार्ज अधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया।
सम्मानित प्रागणकों में नीतू (एचएलबी-0819), राजकुमार (एचएलबी-0818), रचना (एचएलबी-0817), सपना (एचएलबी-0825) तथा शिवम (एचएलबी-0800) शामिल रहे। इस अवसर पर ओएसडी रामनयन सिंह, ओएसडी अजय शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसीईओ सुमित यादव ने सम्मानित प्रागणकों की सराहना करते हुए कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा करना सराहनीय है। उन्होंने अन्य प्रागणकों से भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ करने का आह्वान किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।