भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा रक्तदान शिविर, गौ सेवा एवं वैदिक हवन का आयोजन

टेन न्यूज नेटवर्क

Noida News (07/06/2026): भारत विकास परिषद, नोएडा द्वारा सामाजिक सेवा एवं भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से श्री जी गौ सदन, सेक्टर-94, नोएडा में रक्तदान शिविर, गौ सेवा तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कार्यक्रम का आयोजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन एवं पूजन के साथ हुआ। उपस्थित सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्र की उन्नति, समाज के कल्याण तथा विश्व शांति के लिए आहुतियां अर्पित कर मंगलकामनाएं कीं।

इसके पश्चात आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, समाजसेवियों एवं परिषद के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गौ सेवा भी की गई, जिसमें गौमाता को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य खाद्य सामग्री अर्पित कर उनकी सेवा की गई। उपस्थित जनों ने गौ संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, सचिव अखिलेश भदौरिया, कोषाध्यक्ष अक्षय पारीक, संयोजिका (महिला सहभागिता) सुनीता मित्तल, संयोजक (सेवा) संजय गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण गोयल तथा उपाध्यक्ष भूपेन्द्र मित्तल ने कहा कि परिषद “सेवा, संस्कार एवं समर्पण” के मूल मंत्र के साथ समाजहित के विभिन्न कार्यों का निरंतर आयोजन करती रही है तथा भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं, समाजसेवियों एवं परिषद के सदस्यों—डॉ. टी. एन. गोविल, महेश बाबू गुप्ता, एन. के. अग्रवाल, विष्णु गोयल, राजीव अग्रवाल, केशव गंगल, डी. के. मित्तल, दीपक गुप्ता, रामरतन शर्मा, अरविंद कुमार, सचिन अग्रवाल, डॉ. यतेन्द्र राणा, सौरभ शर्मा, महेश चौहान एवं बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

परिषद की ओर से श्री जी गौ सदन के अध्यक्ष विकास अग्रवाल एवं महासचिव सुशील भारद्वाज का भी विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया, जिनके सहयोग एवं मार्गदर्शन से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।