दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, जनता आम आदमी पार्टी के साथ

टेन न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली (4 फरवरी 2025): दिल्ली की सियासत में एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच चल रही तनातनी के बीच समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव भी खुलकर AAP के समर्थन में आ गए हैं। संसद से बाहर निकलने के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर तीखे हमले किए।

अखिलेश यादव ने कहा, “भाजपा जितना अन्याय करेगी, आम आदमी पार्टी उतनी ही मजबूत होगी। जनता आम आदमी पार्टी के साथ है। यह कोई नई बात नहीं है, चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम करता है।” उन्होंने आरोप लगाया कि “बीजेपी सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और चुनाव आयोग निष्पक्षता की जगह भाजपा के पक्ष में फैसले ले रहा है। अरविंद केजरीवाल जो आरोप लगा रहे हैं, वह सच है, भाजपा चुनाव आयोग की मिलीभगत से अन्याय करती है।”

अखिलेश यादव ने अयोध्या में अधिकारियों की नियुक्ति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “अयोध्या में भी यही होगा, इसीलिए जाति के आधार पर अधिकारियों की नियुक्ति की जा रही है।” यह बयान ऐसे समय में आया है जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।