जिले में 07 और 17 जून को आयोजित होंगी निःशुल्क ओपन खेल प्रतियोगिताएं
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (07/06/2026): जनपद में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं में खेल भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज 07 एवं 17 जून 2026 को निःशुल्क ओपन आमंत्रण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
जिला क्रीड़ा अधिकारी परवेज अली ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला विकास एवं खेल प्रोत्साहन समिति द्वारा आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को उचित मंच प्रदान करना है।
उन्होंने बताया कि 07 जून को सब-जूनियर वर्ग की बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी, जबकि 17 जून को सब-जूनियर वर्ग की तैराकी प्रतियोगिता कराई जाएगी। इन आयोजनों में उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा, जिससे जनपद में खेल संस्कृति को और मजबूती मिलेगी।
दोनों प्रतियोगिताएं पूर्णतः निःशुल्क होंगी और किसी भी प्रतिभागी से पंजीकरण शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथियों पर अपनी-अपनी विधाओं में भाग ले सकते हैं। आयोजन जिला स्तर पर पारदर्शी एवं निर्धारित नियमों के अनुसार संपन्न कराया जाएगा।
सूचना विभाग गौतमबुद्ध नगर के अनुसार यह पहल युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली की ओर प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।