खुले में शराब पीने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 47 लोग हिरासत में

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (04/06/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में तथा डीसीपी/एडीसीपी ग्रेटर नोएडा के पर्यवेक्षण एवं एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा के नेतृत्व में थाना दादरी पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करते पाए गए कुल 47 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके पर सभी को रोककर सख्त चेतावनी दी तथा भविष्य में सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की गतिविधियों से बचने की हिदायत दी। इसके साथ ही पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे सार्वजनिक स्थलों पर नशे का सेवन न करें और शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।