New Delhi News (03 June 2026): दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में लगी भीषण आग में 21 लोगों की मौत के बाद पूरे दिल्ली में शोक की लहर फैल गई है। इस दर्दनाक हादसे पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि “मालवीय नगर के हौज रानी स्थित होटल में लगी भीषण आग की घटना से मैं अत्यंत व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं और मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। पुलिस, नागरिक प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। साथ ही अधिकारियों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने, राहत कार्यों को तेज करने और इस दुखद घटना की गहन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।”( यह ट्वीट का अनुवादित रूप है)

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने भी इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि”मालवीय नगर में हुई इस विनाशकारी अग्निकांड में लोगों की जान जाने से मैं अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने तथा इस हृदयविदारक त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों को शक्ति और साहस मिलने की प्रार्थना करती हूं। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस, डीडीएमए, कैट्स एंबुलेंस सेवा और अन्य आपातकालीन एजेंसियों की टीमों को तत्काल सक्रिय कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया था। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण कई लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में सफलता मिली।” ( यह ट्वीट का अनुवादित रूप है)

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने भी मालवीय नगर होटल अग्निकांड पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि “मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की दुःखद घटना अत्यंत पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।” उन्होंने कहा कि “यह हादसा पूरे शहर के लिए दुखद है और ऐसी घटनाओं से सबक लेकर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने की आवश्यकता है।”

वहीं, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने भी इस हादसे को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया। उन्होंने कहा कि , “दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक घटना से गहरा दुःख हुआ है। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएँ उन शोकाकुल परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।” उन्होंने आगे कहा कि “स्थानीय प्रशासन एवं राहत-बचाव दल प्रभावित लोगों की सहायता और बचाव कार्य में पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं और मैं सभी घायलों के शीघ्र एवं पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।”

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।