IBA-YEIDA बैठक में उद्योग हितों पर मंथन, समाधान का मिला आश्वासन

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (03/06/2026): इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (IBA) के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) राकेश कुमार सिंह से मुलाकात कर औद्योगिक विकास, निवेश प्रोत्साहन और उद्यमियों की समस्याओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक को उद्योग और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

बैठक की शुरुआत में IBA प्रतिनिधिमंडल ने YEIDA क्षेत्र में औद्योगिक विकास को गति देने, निवेश-अनुकूल वातावरण तैयार करने और विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए प्राधिकरण द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस दौरान IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने राकेश कुमार सिंह को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र भेंट कर उद्योग जगत की ओर से उनका सम्मान किया।

प्रतिनिधिमंडल ने उद्यमियों से प्राप्त सुझावों और समस्याओं से संबंधित एक विस्तृत ज्ञापन भी CEO को सौंपा। ज्ञापन में औद्योगिक अवसंरचना, सड़क और ड्रेनेज व्यवस्था, सार्वजनिक परिवहन, उद्योग स्थापना प्रक्रियाओं के सरलीकरण, कम्प्लीशन और फंक्शनल सर्टिफिकेशन, सिंगल विंडो सिस्टम, चेंज इन कॉन्स्टिट्यूशन (CIC), ट्रांसफर नीति, लीज रेंट, MSME उद्यमियों के लिए भूखंड योजनाएं, कॉमन फैसिलिटेशन सेंटर और औद्योगिक सहायक बाजारों के विकास जैसे मुद्दे शामिल थे।

बैठक के दौरान CEO राकेश कुमार सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक परीक्षण और कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर राकेश कुमार सिंह ने कहा कि YEIDA क्षेत्र देश के सबसे संभावनाशील औद्योगिक क्षेत्रों में से एक है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेहतर कनेक्टिविटी और एक्सप्रेसवे नेटवर्क इस क्षेत्र को निवेश के लिए आकर्षक बनाते हैं। उन्होंने उद्यमियों से गुणवत्तापूर्ण निर्माण, उद्योग स्थापना और उत्पादन गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

उन्होंने आश्वस्त किया कि उद्योगों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी और प्राधिकरण उद्यमियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों से संबंधित एनओसी प्रक्रियाओं को यथासंभव सरल और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि उद्योग स्थापना में तेजी लाई जा सके।

IBA अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने बैठक को सकारात्मक और परिणामोन्मुख बताते हुए कहा कि CEO ने उद्योग जगत की समस्याओं को गंभीरता से सुना और कई मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि YEIDA क्षेत्र आने वाले वर्षों में उद्योग, निवेश और रोजगार सृजन का प्रमुख केंद्र बनेगा। बैठक में IBA के उपाध्यक्ष नरेश चौहान, राजेश खन्ना, कार्यकारी सदस्य बिमलेश कुमार, दक्ष शर्मा, वरिष्ठ सदस्य चरणजीत सिंह, सदस्य धर्मेंद्र सिंह तथा PPS International के प्रतिनिधि पुष्पेंद्र कुमार सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।