एक वर्ष में 5,491 वीवीआईपी दौरे, गौतमबुद्धनगर पुलिस ने बखूबी संभाली सुरक्षा व्यवस्था
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (03/06/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर ने बीते एक वर्ष के दौरान 5,491 वीवीआईपी और अति विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन एवं भ्रमण के दौरान सुरक्षा और यातायात प्रबंधन की चुनौती को सफलतापूर्वक संभाला। यह जानकारी पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी आंकड़ों में दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच महामहिम उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित विभिन्न राज्यों के राज्यपालों और मुख्यमंत्रियों का गौतमबुद्धनगर आगमन हुआ। इसके अलावा जेड प्लस श्रेणी के 164 अन्य विशिष्ट व्यक्तियों, विदेशी प्रतिनिधियों, केंद्रीय एवं राज्य मंत्रियों, न्यायपालिका के वरिष्ठ न्यायाधीशों तथा अन्य वीवीआईपी व्यक्तियों के कुल 5,491 दौरे संपन्न हुए।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में सभी कार्यक्रमों के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था और प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित किया गया। वीवीआईपी मूवमेंट से पहले वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को विस्तृत ब्रीफिंग दी गई, जिसमें सुरक्षा प्रोटोकॉल, ट्रैफिक नियंत्रण, रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत एंटी-सैबोटाज चेकिंग, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई। साथ ही विभिन्न इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर सभी कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया।
पुलिस कमिश्नरेट ने आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए विशेष यातायात प्रबंधन योजना लागू की। वैकल्पिक मार्गों और ट्रैफिक डायवर्जन संबंधी सूचनाओं का समय-समय पर व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया गया।
पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सतर्कता, समर्पण और कुशल नेतृत्व के चलते सभी वीवीआईपी कार्यक्रम सुरक्षित और निर्विघ्न रूप से संपन्न हुए। कमिश्नरेट पुलिस ने भविष्य में भी कानून-व्यवस्था, आमजन की सुरक्षा और विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।