क्रिकेट के दिग्गजों से सजेगा ग्रेटर नोएडा, आज से शुरू होगी बिग क्रिकेट लीग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (03/06/2026): ग्रेटर नोएडा का शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स 3 जून से 13 जून तक क्रिकेट के रोमांच का केंद्र बनने जा रहा है। यहां बिग क्रिकेट लीग (BCL) के दूसरे संस्करण का आयोजन होगा, जिसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और देशभर से चुने गए युवा शौकिया क्रिकेटर एक ही मैदान पर खेलते नजर आएंगे। टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों के लिए दर्शकों का प्रवेश निशुल्क रखा गया है।
इस प्रतियोगिता में पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन, हरभजन सिंह, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान रॉस टेलर, श्रीलंका के थिसारा परेरा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इससे क्रिकेट प्रेमियों को अपने पसंदीदा सितारों का खेल करीब से देखने का अवसर मिलेगा।
टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने भी कमर कस ली है। प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) एन.जी. रवि कुमार ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं। प्राधिकरण इस आयोजन में सहयोगी भागीदार की भूमिका निभा रहा है।
बीसीएल के मुख्य संरक्षक पुनीत सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में छह फ्रेंचाइजी टीमें कुल 18 टी-20 मुकाबले खेलेंगी। लीग की सबसे खास बात यह है कि देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 60 शौकिया खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पूर्व क्रिकेटरों के साथ खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे उन्हें अपने खेल और कौशल को निखारने का बड़ा मंच प्राप्त होगा।
बिग क्रिकेट लीग को पेशेवर और शौकिया खिलाड़ियों को एक साथ अवसर देने वाली एक अनूठी क्रिकेट प्रतियोगिता माना जाता है। टूर्नामेंट का सीधा प्रसारण यूरोस्पोर्ट पर किया जाएगा, जबकि डिजिटल प्लेटफॉर्म फैनकोड पर भी मैचों का लाइव प्रसारण उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा प्रतियोगिता का प्रसारण 25 से अधिक देशों में किया जाएगा, जिससे ग्रेटर नोएडा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।