Gautam Buddha Nagar News (03/06/2026): पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर की सर्विलांस सेल और थाना सूरजपुर पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए 121 गुम हुए स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद किए गए मोबाइल विभिन्न कंपनियों के थे, जिन्हें CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल और सर्विलांस तकनीक की मदद से खोजा है।
पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा शैलेन्द्र कुमार सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र कुमार सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय राजीव गुप्ता के निकट पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया गया।
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि कमिश्नरेट क्षेत्र में विभिन्न थानों में दर्ज गुमशुदगी की शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए सर्विलांस सेल ने 121 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों को तकनीकी सहायता और CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस कर उनके मालिकों को वापस सौंपा गया।

पुलिस के अनुसार अधिकांश मोबाइल भीड़भाड़ वाले बाजारों, सब्जी मंडियों, साप्ताहिक बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और यात्रा के दौरान ऑटो, बस, टैक्सी एवं मेट्रो में छूट गए थे। कई मोबाइल बाइक चलाते समय जेब से गिर गए, जबकि कुछ पार्कों, धार्मिक स्थलों, शादी समारोहों और बड़े आयोजनों में खो गए थे। कुछ मामलों में बच्चों द्वारा गेम खेलते समय मोबाइल कहीं छोड़ दिए गए थे।
पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित थाने को सूचना दें, ताकि मोबाइल को जल्द से जल्द ट्रेस कर बरामद किया जा सके। यह कार्रवाई तकनीक के प्रभावी उपयोग और पुलिस की सक्रियता का उदाहरण है, जिससे 121 लोगों को उनके कीमती मोबाइल फोन वापस मिल सके।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।