Greater Noida News (01/06/2026): आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा द्वारा 20 मई से 31 मई 2026 तक विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “तंबाकू एवं निकोटीन उत्पादों के आकर्षण का पर्दाफाश: उद्योगों की रणनीतियों को उजागर करना” रही।

कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल के रिसेप्शन क्षेत्र के निकट तंबाकू निषेध परामर्श केंद्र (Tobacco Cessation Booth) स्थापित किया गया, जहां मरीजों एवं उनके परिजनों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श प्रदान किया गया। आर्थिक रूप से कमजोर एवं तंबाकू त्यागने के इच्छुक व्यक्तियों को निःशुल्क निकोटेक्स (Nicotex) भी वितरित की गई।

जागरूकता अभियान के तहत दादरी, कैलाशपुर एवं मोरना में तीन दंत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 261 मरीजों की मौखिक स्वास्थ्य जांच की गई तथा आवश्यक प्राथमिक दंत उपचार उपलब्ध कराया गया। साथ ही तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और तंबाकू त्याग सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया तथा मरीजों एवं आमजन के लिए माइक्रो-ग्रुप जागरूकता सत्र भी संचालित किए गए।
कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों एवं मरीजों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्थान ने इस सफल आयोजन के लिए आईटीएस डेंटल कॉलेज, हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, ग्रेटर नोएडा के प्राचार्य डॉ. ओमकार शेट्टी के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।