म्यांमार राष्ट्रपति ने एनटीपीसी NETRA का दौरा कर उन्नत स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों का किया अवलोकन
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (01/06/2026): म्यांमार राष्ट्रपति महामहिम मिन आंग ह्लाइंग ने रविवार को एनटीपीसी लिमिटेड की अनुसंधान एवं विकास इकाई, एनटीपीसी एनर्जी टेक्नोलॉजी रिसर्च अलायंस (NETRA) का दौरा किया। उनके साथ म्यांमार के उच्च स्तरीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी उपस्थित रहा। इस मौके पर एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरदीप सिंह तथा एनटीपीसी NETRA के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक एवं प्रमुख शाश्वत्तम सहित एनटीपीसी के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।
दौरे के दौरान महामहिम राष्ट्रपति एवं प्रतिनिधिमंडल को एनटीपीसी की विकास यात्रा, म्यांमार में कंपनी की पूर्व गतिविधियों तथा वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन को समर्थन देने वाली अनुसंधान, नवाचार और स्वच्छ ऊर्जा प्रौद्योगिकियों से जुड़ी पहलों के बारे में जानकारी दी गई।
प्रतिनिधिमंडल ने NETRA की अत्याधुनिक इन-हाउस पायलट सुविधाओं का भी अवलोकन किया, जिनमें 4 मेगावाट/1 मेगावाट-घंटा सौर माइक्रोग्रिड, 3 मेगावाट-घंटा वैनाडियम रेडॉक्स फ्लो बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली, ग्रीन हाइड्रोजन हब तथा कृषि एवं नगर ठोस अपशिष्ट गैसीकरण-से-विद्युत संयंत्र शामिल हैं। ये सुविधाएं टिकाऊ और उभरते ऊर्जा समाधानों के क्षेत्र में एनटीपीसी की प्रगति को प्रदर्शित करती हैं।

महामहिम राष्ट्रपति ने एनटीपीसी की स्वच्छ ऊर्जा पहलों में विशेष रुचि दिखाई। यह दौरा नवीकरणीय ऊर्जा, ऊर्जा भंडारण, ग्रीन हाइड्रोजन तथा टिकाऊ अपशिष्ट-से-ऊर्जा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर रहा। साथ ही, इसने क्षमता निर्माण, प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान, नवीकरणीय ऊर्जा के विस्तार तथा टिकाऊ ऊर्जा समाधानों के विकास के माध्यम से ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त किया।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।