New Delhi News (31/05/2026): दिल्ली के साकेत क्षेत्र में बिल्डिंग गिरने की घटना को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने नगर निगम (MCD) और प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने आरोप लगाया कि यह हादसा अचानक नहीं हुआ, बल्कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न किए जाने का परिणाम है।
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हादसे में कई लोगों की मौत हुई है और कई अन्य घायल हुए हैं, लेकिन सरकार अब तक मृतकों की संख्या स्पष्ट रूप से सामने नहीं ला रही है। उन्होंने दावा किया कि यह तीन मंजिला इमारत थी, जिस पर चौथी और पांचवीं मंजिल का निर्माण (Construction) किया जा रहा था, जबकि साथ ही बेसमेंट की खुदाई भी चल रही थी। इसके कारण इमारत में झुकाव आने लगा था और इसकी शिकायत पहले ही संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी थी।
AAP नेता के अनुसार, 21 मार्च को सबसे पहले इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस (Delhi Police) को दी गई थी, जिसके बाद MCD को भी अवगत कराया गया। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय नागरिकों ने जनहित में दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में याचिका भी दायर की थी, लेकिन MCD की ओर से अदालत में यह कहा गया कि मौके पर कोई निर्माण कार्य नहीं चल रहा है और मामला मकान मालिक तथा किराएदार के विवाद से जुड़ा है।
सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि 4 अप्रैल को MCD ने कागजों में मामले को बंद कर दिया और बाद में 13 अप्रैल को हाईकोर्ट ने निगम के जवाब के आधार पर मामले का निस्तारण कर दिया। उनका कहना है कि यदि अधिकारियों ने समय रहते शिकायतों को गंभीरता से लिया होता तो यह दुखद हादसा टाला जा सकता था।
उन्होंने MCD कमिश्नर (MCD Commissioner) को तत्काल निलंबित (Suspend) करने की मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच (Investigation) होनी चाहिए और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। भारद्वाज ने आरोप लगाया कि अवैध निर्माण (Illegal Construction) के मामलों में भ्रष्टाचार व्याप्त है और इसी वजह से नियमों की खुलेआम अनदेखी की जाती है।
AAP ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) और उपराज्यपाल से भी सवाल किया कि क्या इस मामले में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पार्टी का कहना है कि साकेत हादसा केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर उदाहरण है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।