आचार संहिता उल्लंघन मामले में AAP प्रत्याशी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी पर मामला दर्ज

टेन न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली (04 फरवरी, 2025): दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) की प्रत्याशी और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। इस पर आतिशी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं।

आतिशी ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद रमेश बिधूड़ी के परिवार के सदस्य खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उन्होंने खुद चुनाव आयोग और पुलिस को इसकी शिकायत की, तो उल्टा उनके ही खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया।

आतिशी ने अपने ट्वीट में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को भी संबोधित किया और सवाल किया कि आप चुनावी प्रक्रिया की कितनी धज्जियां उड़ाएंगे।

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव कल यानी 5 फरवरी को हैं और दिल्ली में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इस पूरे घटनाक्रम से आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच टकराव और बढ़ सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या रुख अपनाता है और क्या कार्रवाई करता है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन नई दिल्ली, दिल्ली सरकार, दिल्ली राजनीति, दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस, दिल्ली नगर निगम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : हिंदी न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टिप्पणियाँ बंद हैं।