प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि
टेन न्यूज नेटवर्क
Gautam Buddha Nagar News (31/05/2026): देश के उन बच्चों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है जिन्होंने अपने साहस, प्रतिभा और सामाजिक योगदान से विशेष पहचान बनाई है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र बच्चे 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जिला प्रोबेशन अधिकारी गौतमबुद्ध नगर मनोज कुमार पुष्कर ने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष ऐसे बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने बहादुरी, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय और प्रेरणादायक कार्य किए हों।
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाता है, जिससे उनकी उपलब्धियों को देशभर में पहचान मिलती है। जिला प्रशासन ने जनपद के स्कूलों, शिक्षकों, अभिभावकों और सामाजिक संगठनों से अपील की है कि वे योग्य बच्चों को इस पुरस्कार के लिए आवेदन करने हेतु प्रोत्साहित करें, ताकि उनकी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच मिल सके।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2026 से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया [राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल](https://awards.gov.in) पर उपलब्ध है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। 31 जुलाई तक करें आवेदन, देश के सर्वश्रेष्ठ बाल प्रतिभाओं में शामिल होने का सुनहरा अवसर है।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।