विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (31/05/2026): विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में स्वास्थ्य जागरूकता और निवारक चिकित्सा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित इस शिविर में चिप फाउंडेशन और शारदा विश्वविद्यालय ने सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, कैंसर की प्रारंभिक पहचान को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।
शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों तथा अन्य प्रतिभागियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराईं। प्रतिभागियों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, तंबाकू त्याग परामर्श, स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर संबंधी जागरूकता और विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श जैसी महत्वपूर्ण जांच एवं सेवाएं प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह तथा डीन एकेडमिक्स प्रोफेसर राजीव वार्षण्य ने भी सहभागिता की और स्वास्थ्य जांच गतिविधियों का अवलोकन किया। दोनों शिक्षाविदों ने विश्वविद्यालय समुदाय से नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति सजगता ही एक मजबूत और विकसित समाज के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि समय पर स्वास्थ्य जांच और बेहतर जीवनशैली अपनाने से कई गंभीर बीमारियों की रोकथाम संभव है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प लेने की अपील की।

शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों, विशेषकर मुख कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि तंबाकू का सेवन न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज पर भी इसका व्यापक दुष्प्रभाव पड़ता है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के संदर्भ में उपस्थित लोगों को तंबाकू छोड़ने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
विशेषज्ञों ने इस वर्ष की थीम के अनुरूप कहा कि “तंबाकू से दूरी ही स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल जीवन की सबसे बड़ी कुंजी है।” उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से तंबाकू और अन्य नशे की लत से दूर रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डीन प्रोफेसर धन लक्ष्मी ने आयोजन की सफलता के लिए कुलपति प्रोफेसर राणा प्रताप सिंह के मार्गदर्शन और सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने चिप फाउंडेशन, शारदा विश्वविद्यालय, चिकित्सकों की टीम, विशेषज्ञों, संकाय सदस्यों, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा सभी प्रतिभागियों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इसी प्रकार के स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे प्रयासों के माध्यम से विश्वविद्यालय परिसर में स्वस्थ, जागरूक और तंबाकू-मुक्त वातावरण विकसित करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाए
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।