गौतमबुद्ध नगर पुलिस का अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 101 ओवरलोड वाहन चालान, 12 सीज

टेन न्यूज नेटवर्क

Gautam Buddha Nagar News (26/05/2026): गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह कार्रवाई 23 और 24 मई को अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र के पर्यवेक्षण में की गई।

अभियान के तहत पुलिस, यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीमों ने 61 खनन स्थलों पर सघन चेकिंग की। इस दौरान कुल 447 डंपर और ट्रकों की जांच की गई, जिनमें से 101 वाहन ओवरलोड पाए गए।

इनमें से 89 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 12 वाहनों को सीज कर दिया गया। इस कार्रवाई में लगभग ₹4,99,000 का शमन शुल्क भी वसूला गया। इसके अलावा 309 डंपर और ट्रक बिना नंबर प्लेट के पाए गए, जिनमें से 283 वाहनों का चालान किया गया और 26 वाहन सीज किए गए। इस दौरान ₹75,000 का शमन शुल्क वसूला गया।

पुलिस कमिश्नरेट ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, ओवरलोडिंग और यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सके।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।