‘डॉन 3’ विवाद गहराया: रणवीर सिंह-प्रोडक्शन में टकराव, फिल्म यूनियन तक पहुंचा मामला

टेन न्यूज नेटवर्क

National News (27/05/2026): अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘डॉन 3’ (Don 3)को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म से उनके अलग होने की खबरों के बाद मामला अब फिल्म वर्कर्स यूनियन तक पहुंच गया है।

सूत्रों के मुताबिक, फरहान अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की तैयारी लंबे समय से चल रही थी। शूटिंग के लिए लोकेशन, होटल बुकिंग और तकनीकी टीम की व्यवस्था पहले ही पूरी कर ली गई थी। बताया जा रहा है कि प्रोजेक्ट से जुड़े 200 से अधिक वर्कर्स को भी शेड्यूल के अनुसार काम सौंपा गया था। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रणवीर सिंह ने शूटिंग से पहले स्क्रिप्ट को लेकर असहमति जताई और प्रोजेक्ट से दूरी बना ली। इसके बाद मामला फिल्म वर्कर्स संगठन तक पहुंचा।

सूत्रों के अनुसार, यह विवाद Federation of Western India Cine Employees (FWICE) तक भी पहुंचा है और अभिनेता को जवाब देने के लिए नोटिस भेजे जाने की चर्चा है। हालांकि इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

वहीं, रणवीर सिंह की टीम का कहना है कि अभिनेता ने कुछ मुद्दों पर स्पष्टता मांगी थी और स्क्रिप्ट व प्रोडक्शन से जुड़े कुछ पहलुओं पर उनकी आपत्तियां थीं। फिलहाल ‘डॉन 3’ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और सभी की नजरें निर्माता पक्ष और अभिनेता की अगली प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।