Noida News (27/05/2026): नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मामूरा गांव की श्रमिक कुंज कॉलोनी में प्ले स्कूल चलाने वाले एक युवक ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही फेज-तीन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में युवक के मानसिक तनाव से गुजरने की बात सामने आई है।
पुलिस के अनुसार, लखीमपुर खीरी निवासी सोनू वाजपेई (26) पिछले करीब एक साल से श्रमिक कुंज में किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ आरती नाम की महिला भी रहती थी। दोनों घर के एक कमरे में छोटे बच्चों के लिए प्ले स्कूल संचालित करते थे।
बताया जा रहा है कि करीब 10:30 बजे सोनू घर के अंदर मौजूद थे, जबकि आरती बाहर पड़ोसियों से बातचीत कर रही थी। कुछ समय बाद जब वह कमरे में पहुंची तो सोनू फंदे से लटके मिले। यह देखकर उसने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत सोनू को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।