ग्रेटर नोएडा में बिजली कटौती पर NPCL का बयान
टेन न्यूज नेटवर्क
ग्रेटर नोएडा (26/05/2026) : ग्रेटर नोएडा में लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर टेन न्यूज़ टीम ने नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (NPCL) के वरिष्ठ अधिकारी सारनाथ गांगुली से विशेष बातचीत की।
टेन न्यूज़ टीम द्वारा जानकारी दी गई कि आज ग्रेटर नोएडा के कई रेजिडेंशियल सेक्टर्स में लंबे समय तक और कई बार पावर कट का अनुभव किया गया। इस पर पूछे जाने पर कि क्या कोई बड़ा तकनीकी फॉल्ट, ग्रिड फेल्योर या मेजर लाइन समस्या सामने आई है, सारनाथ गांगुली ने बताया कि फिलहाल किसी बड़े ग्रिड फेल्योर या मेजर लाइन फॉल्ट की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ट्रिपिंग, बढ़े हुए लोड और अन्य तकनीकी कारणों की वजह से कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
सारनाथ गांगुली ने यह भी कहा कि भीषण गर्मी और बढ़े हुए बिजली लोड के बावजूद NPCL लगातार बेहतर पावर सप्लाई बनाए रखने का प्रयास कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के ZETA -1 रेजिडेंशियल सेक्टर में आज भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही।इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि सुबह लगभग 9 से 10 बजे के बीच 4 से 5 बार पावर कट का अनुभव हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में फिलहाल बिजली आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां किसी बड़े व्यवधान की जानकारी नहीं है।
ग्रेटर नोएडा के ZETA -1 रेजिडेंशियल सेक्टर में आज भी बिजली कटौती की समस्या बनी रही।इंडस्ट्रियल बिज़नेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने बताया कि रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच 4 से 5 बार पावर कट का अनुभव हुआ, जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में फिलहाल बिजली आपूर्ति की स्थिति सामान्य बनी हुई है और वहां किसी बड़े व्यवधान की जानकारी नहीं है।

प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।