चेकिंग के दौरान मुठभेड़, पुलिस ने घायल अवस्था में बदमाश को दबोचा

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida News (27/05/2026): ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा पुलिस ने चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को घायल कर गिरफ्तार कर लिया। घटना 27 मई 2026 को बुलंदशहर बॉर्डर स्थित समाना नहर के पास हुई।

पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने का इशारा किया, लेकिन उसने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

घायल बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र अकबर, निवासी ग्राम कलौंदा (थाना जारचा) के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस (.315 बोर) तथा बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद हुई है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में दर्जनों मामले दर्ज हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।।


प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति ,   दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।

टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।