सार्वजनिक पोखर पर अवैध कब्जे का विवाद, सीएम से निष्पक्ष जांच की मांग
टेन न्यूज नेटवर्क
Greater Noida News (26/05/2026): गौतमबुद्ध नगर के ग्राम भट्टा में सार्वजनिक पोखर भूमि पर कथित अवैध कब्जे और मनमानी तरीके से कराई जा रही खुदाई को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी धीरेंद्र ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले में निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थी धीरेंद्र ने आरोप लगाया है कि ग्राम भट्टा स्थित खसरा संख्या–382, जो देवी मंदिर के समीप स्थित सार्वजनिक पोखर भूमि है, उसके बड़े हिस्से पर गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध कब्जा किया गया है। आरोप है कि कृष्ण व कंवरपाल पुत्रगण पीतम तथा महावीर पुत्र परमाल एवं उनके सहयोगियों द्वारा राजस्व अभिलेखों और निर्धारित सीमाओं की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से पोखर की खुदाई कराई जा रही है।
पीड़ित का कहना है कि इस अनियमित खुदाई से उनके पैतृक मकानों और आबादी भूमि को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा उत्पन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आते हैं और पीढ़ियों से अपने पैतृक आवास में निवास कर रहे हैं।
धीरेंद्र के अनुसार इस मामले की शिकायत पूर्व में जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर को भी दी जा चुकी है। साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर कई बार शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने टेन न्यूज से टेलिफोनिक बातचीत में बताया कि मुख्यमंत्री पोर्टल पर, गौतमबुद्ध नगर डीएम कार्यालय और यमुना प्राधिकरण को भी इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकाला गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली लोग स्वयं को नेता और किसान यूनियन से जुड़ा बताकर उन पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।
धीरेंद्र ने यह भी कहा कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से संबंध रखते हैं और इसी कारण उन्हें मानसिक दबाव और भय का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो उनके परिवार की सुरक्षा, संपत्ति और सम्मान को गंभीर खतरा हो सकता है।
प्रार्थी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि खसरा संख्या–382 की निष्पक्ष पैमाइश कराई जाए, मनमानी खुदाई पर तत्काल रोक लगाई जाए, मामले की जांच किसी वरिष्ठ राजस्व अधिकारी से कराई जाए तथा दोषी व्यक्तियों और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।
टेन न्यूज नेटवर्क इस मामले में संबंधित अधिकारियों और पक्षों से भी बातचीत करने का प्रयास कर रहा है। अधिकारियों का पक्ष प्राप्त होने पर खबर को अपडेट किया जाएगा।।
प्रिय पाठकों एवं दर्शकों, प्रतिदिन भारत सरकार , दिल्ली सरकार, राष्ट्रीय एवं दिल्ली राजनीति , दिल्ली मेट्रो, दिल्ली पुलिस तथा दिल्ली नगर निगम, NDMC, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र की ताजा एवं बड़ी खबरें पढ़ने के लिए hindi.tennews.in : राष्ट्रीय न्यूज पोर्टल को विजिट करते रहे एवं अपनी ई मेल सबमिट कर सब्सक्राइब भी करे। विडियो न्यूज़ देखने के लिए TEN NEWS NATIONAL यूट्यूब चैनल को भी ज़रूर सब्सक्राइब करे।
टेन न्यूज हिंदी | Ten News English | New Delhi News | Greater Noida News | NOIDA News | Yamuna Expressway News | Jewar News | NOIDA Airport News.
Discover more from टेन न्यूज हिंदी
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
टिप्पणियाँ बंद हैं।