Migsun Vilaasa में AOA चुनाव की घोषणा, निवासियों की बैठक संपन्न

टेन न्यूज नेटवर्क

Greater Noida (25/05/2026): ग्रेटर नोएडा (ETA-2) स्थित Migsun Vilaasa एक नई सोसाइटी है। पिछले लगभग 2 वर्षों से बिल्डर द्वारा निवासियों से मेंटेनेंस राशि लेकर मेंटेनेंस कार्य किया जा रहा है। बिल्डर ने दिनांक 20 मई शको AOA गठन हेतु चुनाव की घोषणा की है, जिसके बाद सोसाइटी की जिम्मेदारी AOA के पास होगी।

इस संबंध मेंआज 24 मई की शाम सोसाइटी के क्लब हाउस में निवासियों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता आनंद शर्मा ने की, जबकि बैठक का संचालन संयोजक जितेंद्र शेखर दत्ता द्वारा किया गया।

बैठक में बताया गया कि यह चर्चा आगामी AOA चुनाव से संबंधित थी। इसमें यह निर्णय लिया गया कि बिल्डर द्वारा चुनाव से पूर्व सोसाइटी के सभी लंबित कार्यों को पूर्ण करने का लिखित आश्वासन दिया जाए।

प्रमुख लंबित कार्यों में SUN-4 और SUN-5 की OC/CC, रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम, बेसमेंट-2 ड्रेनेज सिस्टम, STP, LT/HT पैनल आदि शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 11/01/2026 की पिछली बैठक में उठाए गए मुद्दों को भी शीघ्र पूरा करने की मांग की गई, ताकि नई AOA सुचारू रूप से कार्य कर सके।

वोटर लिस्ट, जो बिल्डर द्वारा 22/05/2026 को जारी की गई थी, उस पर भी चर्चा हुई। निवासियों ने कहा कि कई निवासियों को ‘नॉट एलिजिबल’ घोषित किया गया है, जिसे सुधारकर सभी पात्र निवासियों को मतदान का अधिकार दिया जाए।

चुनाव उत्तर प्रदेश सोसाइटी बाय-लॉज के अनुसार होगा, जिसमें 1 अध्यक्ष, 1 उपाध्यक्ष, 1 सचिव, 1 कोषाध्यक्ष और 5 सदस्य सहित कुल 9 पदों पर निर्वाचन किया जाएगा।

बैठक में किसी भी पद पर निर्विरोध चयन को लेकर सहमति नहीं बनी और सभी पदों पर चुनाव कराने पर सहमति बनी। साथ ही सभी पक्षों ने यह कहा कि साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्तियों का ही चयन होना चाहिए।

नामांकन प्रक्रिया 08/06/2026 से 14/06/2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि मतदान 05/07/2026 को निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से कराया जाएगा। बैठक में निर्वाचक मंडली के सदस्य भी उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में अन्य कोई विषय न होने पर जितेंद्र शेखर दत्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया और बैठक समाप्त की।

इस अवसर पर कुलदीप सिंह, मनोज पांडे, मनोज तोमर, शिवकुमार शर्मा, सुरेंद्र बिष्ट, कृष्णा पांडे, अक्षय साह, कुलप्रीत सिंह सेठी, सचिन नागर, मुकुल गंभीर, हिमांशु गुप्ता, पंकज अस्थाना, ज्ञान तिवारी, मलय, कृष्णा मिश्रा, अंजनी शुक्ला, योगेंद्र सिंह सहित लगभग 51 सदस्यों ने उपस्थिति पत्रक पर हस्ताक्षर किए। कुछ निवासी बाद में भी शामिल हुए। कुल उपस्थिति लगभग 60 सदस्यों की रही।।


Discover more from टेन न्यूज हिंदी

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

टिप्पणियाँ बंद हैं।